{"_id":"61bcd32045591a7a382b96a8","slug":"football-and-wrestling-performed-deoria-news-gkp4202649160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती और फुटबॉल में छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती और फुटबॉल में छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती और फुटबॉल में छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। छात्राओं ने कुश्ती व फुटबॉल में बेहतर प्रदर्शन किया। सब जूनियर वर्ग 100 मीटर रेस में प्रिया और अखिलेश अव्वल रहे। शनिवार को खेलकूद का समापन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
छात्राओं का फुटबॉल मैच कक्षा 10 और कक्षा नौ की टीम के मध्य हुआ। खेल शुरू होते ही दसवीं की अनुष्का राय ने पहला गोल कर कर दिया। जवाब में नौवीं की टीम ने काफी कोशिश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हॉफ में भी अनुष्का राय ने दूसरा गोल दाग दिया। खेल समाप्ति के बाद दसवीं की टीम को 2-0 से विजयी घोषित किया गया। इस मैच में शिल्पी शुक्ला ज्योति जायसवाल, साक्षी व स्वाति ने बेहतर प्रदर्शन किया।
100 मीटर की दौड़ में सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम अखिलेश निषाद, द्वितीय निरंजन सिंह, तृतीय विवेक कुमार, जूनियर बालक संवर्ग में प्रथम गौतम कुशवाहा, द्वितीय मोहन चौहान, तृतीय अरमान अंसारी, सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम प्रिया यादव, द्वितीय सावित्री सिंह, तृतीय अंजू प्रजापति, जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम ताहिरा खातून, द्वितीय संध्या यादव, तृतीय मानसी मल्ल रहे। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में स्वाति तिवारी, खुशी मणि, हर्षिता चौबे की टीम ने विजयी रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में ज्योति जायसवाल, गरिमा सिंह व शालिनी सिंह की टीम विजेता बनीं। सब जूनियर बालक वर्ग में विवेक कुमार, अमन यादव, धीरज यादव की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
कबड्डी सीनियर वर्ग में बालकों में विक्रांत सिंह, प्रिंस यादव, विनय राम, विकास यादव की टीम ने विजय हासिल की, वहीं सीनियर वर्ग बालिका वर्ग कबड्डी में रोशन चतुर्वेदी, जिज्ञासा मिश्रा, खुशी, सोनी, नंदिनी कन्नौजिया की टीम ने विजय हासिल की। जैवलिन थ्रो सीनियर वर्ग में प्रथम रिजवान हाशमी, द्वितीय विकास यादव तृतीय आलोक यादव रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में काजल खरवार प्रथम द्वितीय आलिया प्रवीण, जूनियर वर्ग में प्रथम ऋषिकेश यादव, द्वितीय गुलशन, सीनियर वर्ग में प्रथम रवि प्रकाश सिंह द्वितीय चंद्रमणि चौहान रहे। डिस्कस थ्रो में सब जूनियर वर्ग में सुशांत प्रथम, द्वितीय दिव्यांशु मिश्रा, जूनियर वर्ग में सूरज यादव प्रथम एवं राजन पटेल द्वितीय व तृतीय अमन पांडेय रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम रिजवान हाशमी, द्वितीय विकास यादव, तृतीय आलोक यादव रहे। इसके पूर्व प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा व अन्य शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।