{"_id":"614f65098ebc3e2be403ca5d","slug":"food-safety-department-inspected-mid-day-meal-deoria-news-gkp410599211","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा टीम ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देवरिया सदर के प्राथमिक विद्यालय दानोपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में संचालित मिड डे मील में पके पकाए भोजन के रूप में उपलब्ध कराए जा रहे चावल तथा सब्जी का निगरानी नमूना एकत्रित किया गया। साथ ही किचन का निरीक्षण कर साफ-सफाई के बारे में रसोइयों एवं अध्यापकों को विस्तार से समझाया गया। बताया गया कि भोजन के लिए फोर्टीफाइड चावलों का जनपद में आगमन प्रारंभ हो गया है। जल्द ही फोर्टीफाइड चावल मिड डे मील के लिए उपलब्ध होगा। शिक्षकों व छात्रों को फोर्टीफाइड चावल के बारे में विस्तार से बताया गया। बताया गया कि किस प्रकार प्राकृतिक तरीके से भोजन का अंग बनाते हुए विटामिन, मिनरल्स और शरीर के लिए आवश्यक तत्वों की आपूर्ति फोर्टीफाइड आटा, चावल, नमक एवं दूध तथा खाद्य तेल के माध्यम से की जाती है। इस दौरान बच्चों को फास्ट फूड, जंक फूड आदि के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया।
खाद्य तेलों का किया गया परीक्षण
देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खुखुंदू बाजार में डेमो उपकरण से खुखुंदू बाजार में 15 खाद्य कारोबारियों के खाद्य तेलों का परीक्षण किया। इस दौरान लोगों एवं खाद्य कारोबारियों को तेल के प्रयोग के बारे में भी जागरूक किया। बताया कि किसी भी खाद्य तेल का प्रयोग लगातार तीन बार से ज्यादा नहीं किया जाना चाहिए। बताया गया कि एक अक्तूबर से थोक विक्रेता के निर्माता एवं वितरकों को अपने बिल और इनवॉइस पर रिटेलर्स के पंजीकरण नंबर का लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका पालन किया जाए। अपने बिल एवं वाउचर में जो भी परिवर्तन किया जाना है उसे एक अक्तूबर से पहले करा लें। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल, डॉ. सुभेष कुमार शामिल रहे।