{"_id":"61c6134f5e26af37a36a7f61","slug":"food-officers-taken-sample-deoria-news-gkp421134928","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छह नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छह नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छह नमूने लिए
देवरिया। क्रिसमस पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छह नमूने लिए। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेष कुमार, मनीष मल्ल सलेमपुर के हरैया स्थित विवेक कुमार मिश्र के निर्माण इकाई पर पहुंचे, जहां केक का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने बालाजी बेकर्स एंड सप्लायर्स चकरवां बघेरदास के दो प्रतिष्ठान से केक के दो नमूना लिया। इसके बाद शहर के स्टेशन रोड अबूबकर नगर से सूरज कुमार चौरसिया प्रतिष्ठान से ब्रेड टोस्ट तथा सोमनाथ मंदिर रोड स्थित फ्रेश बेकर्स प्रतिष्ठान से केक का नमूना लिया गया। अभिहित अधिकारी रमेश चंद पांडेय ने कहा कि टीम ने पांच नमूने लिए हैं। उसे जांच के प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद