फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   food fepartment taken 3 samples

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन नमूने लिए

Sat, 01 Oct 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
food fepartment taken 3 samples
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच की।संवाद - फोटो : DEORIA
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन नमूने लिए
विज्ञापन

नवरात्रि को देेखते हुए चलाया जा रहा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को जिले के सलेमपुर व रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में छह दुकानों का निरीक्षण किया तथा तीन नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आयुक्त के निर्देश तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने दो तहसील क्षेत्रों में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अभियान के तहत रुद्रपुर में बस स्टेशन रोड स्थित नागेश्वर गुप्ता के प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार ने सेंधा नमक का नमूना एकत्र किया। वहीं, आदर्श चौराहा रुद्रपुर स्थित निगम प्रोविजन स्टोर, प्रो. कृष्ण मोहन गुप्ता के प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने शहद का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सलेमपुर में भगत सिंह मार्ग स्थित दीपू गुप्ता के प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने लिया। टीम की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। व्यवसायी दुकानें बंद करने लगे।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय आरसी पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत तीन नमूने लिए गए। उन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर दोषी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अभियान तीन अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed