फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fog prevailed in the morning, cold increased due to evening rain

Deoria News: सुबह छाया रहा कोहरा, शाम की बारिश से बढ़ी ठंड

Tue, 03 Feb 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fog prevailed in the morning, cold increased due to evening rain
सुबह में छाया कोहरा। संवाद
देवरिया। जिले में मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदल ली। सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई, वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। शाम करीब पांच बजे हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड और गलन में बढ़ोतरी हो गई, जिससे लोगों को एक बार फिर सर्द मौसम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। कोहरे के कारण दैनिक कामकाज पर भी असर पड़ा और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, कोहरे का असर कम हुआ, लेकिन धूप नहीं निकलने से ठंड बनी रही। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और मौसम पूरी तरह बदल गया। बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम करीब पांच बजे जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर बूंद-बूंद पानी गिरने से ठंड का असर और बढ़ गया। बारिश के चलते सड़कों पर नमी बढ़ गई और लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
विज्ञापन

मौसम में अचानक हुए बदलाव से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम दिखाई दी। शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे गलन और बढ़ गई। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए यह हल्की बारिश कुछ फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है लेकिन लगातार बादल और ठंड से गेहूं तथा अन्य रबी फसलों पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादलों और ठंड का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed