फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fog bothered people

Deoria News: धरा ने ओढ़ी कोहरे की चादर, मेघों से घिर गए भास्कर

Fri, 30 Dec 2022 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
fog bothered people
धरा ने ओढ़ी कोहरे की चादर, मेघों से घिर गए भास्कर
विज्ञापन

कई ट्रेनों, बसों के थमे पहिए, सुबह में रेंगते हुए आगे बढ़े वाहन
रैन बसेरों में अलाव का इंतजाम नाकाफी, आम जनजीवन के साथ ही पशु-पक्षी तक हुए बेहाल
विद्यार्थियों व नौकरीपेशा को स्कूल एवं कार्यालय पहुंचने में हुई दिक्कत
संवाद न्यूूज एजेंसी
देवरिया। धरा ने ओढ़ी कोहरे की चादर, मेघों से घिर गए भास्कर। कमोबेश पूरे जनपद का शुक्रवार को यही हाल रहा। भोर से ही घना कोहरा छाया रहने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। ट्रेन, बसों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। वैशाली, कृषक, चौरीचौरा सहित कई ट्रेनें स्टेशनों पर तीन से चार घंटे विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को दुश्वारियां उठानी पड़ीं। रेलवे व बस स्टेशन पर लोग ठिठुरते नजर आए। सार्वजनिक जगहों पर अलाव का मुकम्मल इंतजाम न होने से लोगों को भारी दिक्कत हुई। दिनभर धुंध छाई रही। बादलों की ओट से सूर्य देव झांकते नजर आए।
जिले में शुक्रवार की सुबह में घना कोहरा और पक्षुआ हवाओं ने कड़ाके की ठंड में और इजाफा कर दिया। इससे सभी प्रभावित नजर आए। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण हर जगह जाड़े से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था करने में आम से लेकर खास तक जुटे रहे। छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा वालों को समय से स्कूल व ऑफिस जाने में परेशानी हुई। इस दौरान सड़कों पर भीड़भाड़ व वाहनों की आवाजाही भी कम रही।
विज्ञापन

अधिकांश प्राइवेट स्कूल खुले थे। खराब मौसम के कारण चौक-चौराहों पर अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम ही रही। हर रोज टहलने वाले बड़े-बुजुर्गों ने घरों में रजाई व कंबल में रहने में ही भलाई समझी। सरकारी कार्यालय व घरों में ठंड से बचने के लिए ब्लोअर, हीटर का इस्तेमाल करते लोग देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, तीन से चार घंटे विलंब से पहुंची
कोहरे के चलते कृषक, मौर्या, वैशाली, आम्रपाली, पाटलिपुत्र, पूर्वांचल, बाघ एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें दो से तीन घंटे देरी से अपने निर्धारित स्टेशनों पर पहुंचीं। इधर से जाने वाली ट्रेनों में चौरीचौरा, कृषक, गोरखपुर सुपर फास्ट, आम्रपाली, जम्मूतवी, अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेनें भी लेट हुईं। उधर, सदर रेलवे स्टेेशन पर निर्धारित रैन बसेरे वाले स्थान पर शौचालय का निर्माण होने से बाहरी लोगों को ठहरने में दिक्कतें हुईं।
लगातार पाला पड़ा तो सरसों में लग सकता है माहू रोग
जिला कृषि अधिकारी मु. मुजम्मिल ने बताया कि कोहरा व ओस गेहूं की फसल के लिए ठीक है। लगातार ऐसा मौसम रहा तो सरसों व आलू की फसल के लिए नुकसानदायक होगा। इसके उत्पादन पर भी 15 से 20 प्रतिशत तक असर पड़ेगा। साथ ही सरसों में माहू रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है।
स्पीकअप
गलन से सुबह उठने में देरी हो जा रही है। हर दिन सोमनाथ नगर छोटी बभनी से चौरीचौरा स्थित स्कूल पर जाना होता है। समय से नहीं पहुंचने पर अधिकारी भी नाराज होते हैं।
-राजेश राजभर, चौरीचौरा में अध्यापक
ट्रेन से हर रोज बनकटा स्थित स्कूल पर जाना-आना होता है। ठंड से स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या कम हो गई है। हालांकि, नौकरी है तो विपरित मौसम में ही किसी तरह से करनी ही है।
-अमित राय, परिषदीय स्कूल के शिक्षक
जिला मुख्यालय पर हर दिन आना होता है। बढ़ती ठंड से सभी परेशान हैं। बसों से यात्रा करने में डर लग रहा है। वहीं, इनकी खिड़कियों के शीशे सही नहीं होने से यह कष्ट देने वाली ही होती है।

-सुरेंद्र दूबे, उसरा बाजार रुद्रपुर
बरहज से जिला मुख्यालय आने में देरी हो जा रही है। धूप भी 11 बजे से निकल रही है। लेट होने से काम प्रभावित हो रहा है। मौसम में बदलाव होने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
-अखिलेश कुमार, बारादीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed