फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five youths died due to drowning, nine were rescued

डूबने से पांच युवकों की मौत, नौ बचाए गए

Sun, 20 Mar 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Five youths died due to drowning, nine were rescued
डूबने से पांच युवकों की मौत, नौ बचाए गए
विज्ञापन

देवरिया। होली के दिन बरहज क्षेत्र में सरयू नदी, रामपुर कारखाना के गंडक नदी सहित चार अलग-अलग स्थानों पर पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं डूब रहे कुछ अन्य को बचा लिया गया। उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास रहने वाले चंदन वर्मा, आर्यन श्रीवास्तव, आयुष, राहुल और सुमित प्रताप मल्ल शनिवार को होली के दिन दोपहर में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में छोटी गंडक नदी के पटनवा पुल स्थित घाट पर नहाने गए। दुकानदार और आसपास के लोगों ने उन्हें नदी में स्नान करने से मना किया। बावजूद इसके, पांचों नदी में नहाने लगे। उसी दौरान पैर फिसलने से चंदन और आर्यन गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देखकर सुमित, आयुष और राहुल ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोग घाट पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पांचों युवकों की नदी में तलाश शुरू कराया। राहुल और सुमित को तत्काल बाहर निकाल लिया गया। चंदन, आर्यन और आयुष के गहरे पानी में चले जाने से हालत गंभीर हो गई। पांचों को सदर अस्पताल भिजवाया। इनमें से चंदन (21) और सुमित मल्ल (22) की मौत हो गई। तीन अन्य को भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर बुजुर्ग गांव निवासी अमित शर्मा (22) होली के दिन दोपहर में छह दोस्तों के साथ बैकुंठपुर गंडक के हड़हरवा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। वहां पर गहरे पानी में चले जाने से सभी डूबने लगे। लोगों ने सभी को किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। अमित की मौत हो गई।
एक अन्य खबर के मुताबिक, बरियारपुर थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी कमलेश (20) नौतन नदी घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। इसी दौरान वह नदी में डूबने लगे। लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन कमलेश की मौत हो गई।

राप्ती में मिला छात्र का शव
बरहज। क्षेत्र के महेन गांव निवासी और बीए प्रथम वर्ष के छात्र रोहित मद्धेशिया (21) का शव शनिवार की सुबह मदनपुर थाना क्षेत्र में राप्ती में उतराता मिला। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, रोहित शुक्रवार को साथियों के साथ होली खेलने के बाद नदी की ओर गए थे। शनिवार को राप्ती नदी की ओर गए कुछ लोगों ने शव देखा। जानकारी होने पर गांव के लोग नदी की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर मदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान रोहित के रूप में हुई। रोहित की मौत की जानकारी होने पर मां लक्खी देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी। रामप्रवेश की छह संतान राहुल, विशाल, राधिका, काजल, ज्योति में रोहित चौथे नंबर के थे। थानाध्यक्ष मदनपुर बीबी राजभर ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed