फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five thousand rupees were cheated by pretending to be a journalist of electronic media

Deoria News: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का पत्रकार बता ठग लिए पांच हजार

Sat, 07 Dec 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees were cheated by pretending to be a journalist of electronic media
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम भरौटा में जमीन के विवाद में एसडीएम कोर्ट से स्थगन आदेश दिलाने के नाम पर एक इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के पत्रकार के पांच हजार रुपए ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम भरौटा निवासी मान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका गांव में एक जमीन का विवाद एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि बगल के सिसवा गांव का एक युवक उनके घर पहुंचा और खुद को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का पत्रकार बताकर एसडीएम कोर्ट से स्टे दिलाने की बात कहकर दो हजार रुपये ले लिया। इसके बाद वह अपने साथ देवरिया ले गया, वहां अपना सीनियर बताकर एक व्यक्ति से मुलाकात कराई और वहां एक हजार रुपये लिए। दिन भर घुमाया, लेकिन कोई काम नहीं कराया। इसके बाद वह एक दिन घर आकर दो हजार रुपये और ले गया। इस तरह उसने पांच हजार रुपये ले लिए और कोई काम नहीं करवाया। पीड़ित ने कहा कि जब उसने अपना पैसा मांगने लगा तो वह गाली-गलौज की और उसकी शर्ट फाड़ दी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed