फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   five found corona positive

पांच कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज 35

Sun, 03 Jul 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
five found corona positive
पांच मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज 35
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। इन दिनों प्रतिदिन पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। शनिवार को पांच संक्रमित लोग मिले। सक्रिय मरीजों की संख्या 35 हो गई है।
जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इसकी रोकथाम के लिए हर रोज जांच कराई जा रही है। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। लोग बिना मॉस्क के घूम रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में शहर के अलग-अलग मोहल्ले की दो महिलाएं जांच में संक्रमित मिली हैं। दोनों होम आइसोलेशन में हैं। विकास खंड सदर क्षेत्र का एक युवक बुखार से पीड़ित था, उसने जांच कराई तो पॉजिटिव मिले। परिवार में दो लोग हैं। वह होम आइसोलेशन में है। इसी क्षेत्र की एक किशोरी भी संक्रमित मिली है। वह भी होम आइसोलेशन में है। वहीं पथरदेवा ब्लाक क्षेत्र की एक महिला भी पॉजिटिव मिले है। शनिवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले तीन लोग स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 34 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जनपद में अब तक 22736 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22471 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

कोविड की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित जांच कराई जा रही है। शनिवार को पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में एक्टिव केस 35 है। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की जरूरत है। -डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed