{"_id":"61d0932de57ec942ed65168c","slug":"five-found-corona-positive-4-suspected-omicron-afected-deoria-news-gkp4221111126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, विदेश से आए युवकों में ओमिक्रॉन के संदेह से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, विदेश से आए युवकों में ओमिक्रॉन के संदेह से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, विदेश से आए युवकों में ओमिक्रॉन के संदेह से हड़कंप
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने लगी है। विदेश से आए चार लोगों सहित पांच की रिपोर्ट शनिवार को पाजिटिव आई है। इनमें कुछ के ओमिक्रॉन से पीड़ित होने के संदेह से हड़कंप मच गया है। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
जिले में विदेश से आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। विदेश से आए सैकड़ों की संख्या में लोगों की जांच नहीं हो पा रही है। शनिवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार दुबई से लौटे हैं तो एक व्यक्ति मुंबई से आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रही है। इनके परिवार व अन्य लोगों का सैंपल लेने के लिए रविवार को टीम इनके गांव जाएगी। तरकुलहा भलुअनी निवासी एक व्यक्ति दो माह पहले मुंबई से घर आया था। वह शुक्रवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने भलुअनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गया। वहां जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति इस वक्त ट्रेन में है वह वापस मुंबई जा रहा है। भलुअनी निवासी एक ही परिवार के दो व्यक्ति 28 दिसंबर को दुबई से आए हैं। वह इस समय अपने घर पर हैं। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। केहुनिया कोठी भलुअनी निवासी एक व्यक्ति दुबई से लौटे हैं, वह इस समय घर पर हैं। वहीं लार ब्लाक के पिंडी निवासी एक महिला दुबई घूमने गई थी। वह 27 दिसंबर को अपने घर लौटी है। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार में चार लोग हैं। ऐसे में जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर दस की हो गई है। यूं कहा जाए कि जिले में तेजी से संक्रमण बढ़ने लगा है। एक माह के अंदर दस केस मिलने के बाद सनसनी फैल गई है।
जिले में अब तक 20239 लोग पाजिटिव हो चुके हैं। 20008 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 221 लोगों की मौत हो चुकी है।
विदेश से आएं चार लोगों सहित पांच की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। ओमिक्रॉन का संदेह होने पर इनका सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। जिले में एक्टिव केस की संख्या दस हो गई है। जिसमें विदेश से आने वाले पांच लोग जांच में पाजिटिव पाएं गए है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ