फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five doctors and staff were found absent during the inspection by the Deputy CMO.

Deoria News: डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण में पांच चिकित्सक-कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Tue, 02 Jun 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five doctors and staff were found absent during the inspection by the Deputy CMO.
सलेमपुर। सीएचसी सलेमपुर का सोमवार की सुबह डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव ने निरीक्षण किया। इससे कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान पांच चिकित्सक और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कुछ कर्मचारी निर्धारित समय से देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मियों को उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित दर्ज करने के निर्देश दिए।
सुबह करीब 8:05 बजे डॉ. आरपी यादव सीएचसी सलेमपुर पहुंचे। सबसे पहले उपस्थिति पंजिका की जांच की। जांच के दौरान डॉ. नरेंद्र मोहन, डॉ. प्रांजल गुप्ता, डॉ. पुष्पेंद्र तिवारी, डॉ. संगीता पांडेय तथा एएनएम कंचन सिंह अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को अनुपस्थित दर्ज करने के निर्देश दिए। निर्धारित समय से विलंब से पहुंचे डॉ. एसएम त्रिपाठी, डॉ. सुमन गुप्ता और एएनएम संध्या शर्मा को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed