फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five boxes of chocolates with Halal certificate found from the shop

Deoria News: दुकान से मिला हलाल प्रमाणपत्र वाला पांच डिब्बा चॉकलेट

Thu, 23 Nov 2023 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Nov 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Five boxes of chocolates with Halal certificate found from the shop
देवरिया। प्रतिबंध होने के बाद भी हलाल प्रमाणीकरण का खाद्य पदार्थ की बिक्री की जा रही थी। बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने आठ दुकानों तथा पांच मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। टीम को एक ब्रांड का पांच डिब्बा टर्टल चोको मिल्क कोकोनट चॉकलेट मिला। इसमें 2250 ग्राम तथा कीमत 1625 रुपये था। जिसे दुकानदार की मौजूदगी में नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम शहर के हनुमान मंदिर के पास किराना स्टोर, सीसी रोड पर किराना स्टोर, गरुलपार चौराहे पर स्थित किराना स्टोर तथा भटवालिया रोड स्थित बीपीसीएल के पेट्रोल पंप पर मित्तल किराना स्टोर का निरीक्षण की। इसमें मित्तल किराना स्टोर पर हलाल प्रमाणीकृत खाद्य पदार्थ पाया गया, जिसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड द्वितीय विनय कुमार सहाय के नेतृत्व में टीम में औषधि निरीक्षक रूद्रेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव, मानवेंद्र, घनश्याम वर्मा, संदीप श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed