{"_id":"626ed09d7ebd003100535b9d","slug":"fisher-man-drowned-in-rapti-river-deoria-news-gkp4353870132","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी में डूबने से मछुआरे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती नदी में डूबने से मछुआरे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती नदी में डूबने से मछुआरे की मौत
बरहज। क्षेत्र के पटवनिया गांव निवासी कैलाश साहनी (50) की रविवार की सुबह राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि कैलाश मछली पकड़ने राप्ती तट पर गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
कैलाश मछली बेचकर परिवार की जीविका चलाते थे। कैलाश की मौत से पत्नी मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही थीं। कैलाश की पांच संतानें सावित्री, आकाश, प्रीति, गुड़िया और पायल हैं। वह बड़ी पुत्री सावित्री की शादी कर चुके हैं। उनकी मौत से बच्चों के सिर से असमय पिता का साया उठ गया। थानाध्यक्ष मदनपुर बीबी राजभर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले लिया गया है।