पहले दिन 1743 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण के चुनाव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन ग्राम प्रधान के लिए 1053 और सदस्य के पदों के लिए 690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
रामपुर कारखाना, तरकुलवा, देसही देवरिया और पथरदेवा में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले दिन ग्राम प्रधान और सदस्य के पदों के लिए 1743 पर्चे भरे गए।
तरकुलवा में ग्राम प्रधान के लिए 235और सदस्य के लिए 124, रामपुर कारखाना में ग्राम प्रधान के लिए 314 और सदस्य के लिए 190 पर्चा दाखिला हुआ।
देसही देवरिया में ग्राम प्रधान के लिए 165और सदस्य के लिए 167 पर्चा दाखिल हुआ। जबकि पथरदेवा में ग्राम प्रधान के लिए 339 और सदस्य के लिए 209 पर्चा दाखिल किया गया।
नामांकन पत्रों की जांच 18 और 19 नवंबर को सुबह आठ बजे से होगी। 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। उसी दिन उम्मीदवारों को प्रतीक का आवंटन भी होगा। इसके अलावा इन विकास खंडों में 28 नवंबर को मतदान होना है।
दूसरे चरण के विकास खंडों में नामांकन पत्र की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई। ग्राम प्रधान और सदस्य पदों के लिए दावेदारों ने पर्चे खरीदे।
बैतालपुर में ग्राम प्रधान के लिए 436 और सदस्य के लिए 137, गौरीबाजार में 300, रुद्रपुर में ग्राम प्रधान के लिए 362 और सदस्य के लिए 110 पर्चों की बिक्री हुई। तरकुलवा में ग्राम प्रधान के लिए 20 और ग्राम सदस्य के लिए 180 पर्चा खरीदा गया।
रामपुर कारखाना में ग्राम प्रधान के लिए 73 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 234 पर्चें की बिक्री हुई।