फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   First, a queue for the doctor; then, a wait for the medicine.

Deoria News: पहले डाॅक्टर के लिए कतार, फिर दवा के लिए इंतजार

Wed, 14 Oct 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 14 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
First, a queue for the doctor; then, a wait for the medicine.
नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ के रूम के बाहर लगी लाइन।
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मरीजों की भीड़ के आगे व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। पहले डॉक्टर को दिखाने के लिए और फिर दवा के लिए कतार में घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दवा काउंटर पर भी लंबी लाइनें लगी रहीं। भीड़ के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और तीमारदारों को परेशानी हुई। मरीजों ने चिकित्सकों और दवा काउंटरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही बैठने की उचित व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे मेडिसिन विभाग के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ से गलियारा भरा रहा। हाथों में पर्चा लिए मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
कई मरीज विभाग के दरवाजे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक सुरक्षाकर्मी तैनात रहा मगर मरीजों की संख्या अधिक होने से जगह कम पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:10 बजे चर्म रोग विभाग के बाहर भी यही स्थिति रही। डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचे मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जगह के अभाव में कई मरीज और तीमारदार फर्श पर बैठ गए। इनमें बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं। अस्पताल परिसर के बाहरी हिस्से में दोपहर 12:20 बजे तक भीड़ बनी रही। वहीं, 12:35 बजे टिनशेड के नीचे दवा लेने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed