फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   firing land despute

Deoria News: जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, चली गोली, एक घायल

Sun, 03 Mar 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 03 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
firing land despute
खामपार थाना क्षेत्र के छपिया गांव की है घटना, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन


फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के छपिया में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष की ओर से गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसका इलाज भाटपाररानी अस्पताल में कराया गया। पुलिस घायल विनय शर्मा की तहरीर पर अमित कुशवाहा के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
छपिया गांव निवासी सुभाष शर्मा व सूरज कुशवाहा की छपिया चौराहा के पास अगल-बगल जमीन है। दोनों पक्षों की दीवार चल चुकी है। शनिवार को सुभाष शर्मा के पुत्र विशाल कुमार शर्मा व विनय कुमार शर्मा अपनी दीवार पर टीन शेड डलवा रहे थे। मजदूर काम कर रहे थे। दीवार पर कटरैन रखने को लेकर सूरज कुशवाहा व उनके लड़के अमित और सुभाष के पुत्र विशाल शर्मा व विनय कुमार शर्मा से कहासुनी होते-होते हाथापाई भी शुरू हो गई। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

थोड़े ही देर में एक पक्ष की तरफ से लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी गई। काम कर रहे एक मजदूर ने विनय शर्मा को खींचा, लेकिन गोली विनय के हाथ को खरोंचते हुए निकल गई। इससे उसे हल्की चोट आई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल विनय कुमार शर्मा (30) को तत्काल भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष खामपार व सीओ शिव प्रताप सिंह ने जानकारी ली है। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। विनय कुमार शर्मा की तहरीर पर अमित कुशवाहा के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed