{"_id":"65191599523d77b516072763","slug":"firing-between-two-parties-in-land-dispute-in-deoria-four-people-injured-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चली गोली, वाहनों में लगाई आग, चार मोटरसाइकिल तोड़ीं, मौके पर पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चली गोली, वाहनों में लगाई आग, चार मोटरसाइकिल तोड़ीं, मौके पर पुलिस बल
Sun, 01 Oct 2023 12:16 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:16 PM IST
सार
घटना में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपुर कारखाना राजा राम चौहान के परिवार के चार लोग घायल हो गए है। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आग को बुझाता दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया शहर के मेहड़ा पुरवा वार्ड में भूमि के विवाद में रविवार की सुबह दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान असलहों से लैश होकर आए लोगों को एक पक्ष ने घेर लिया और कार, बाइक में आग लगा दी। जबकि चार बाइकों को तोड़ा दिया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
घटना में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपुर कारखाना राजा राम चौहान के परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आनन-फानन दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे गए है।
विज्ञापन