फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   firing and demanded money to shopkeeper

बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, फोन पर दस लाख की मांगी रंगदारी

Wed, 30 Jun 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
firing and demanded money to shopkeeper
बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, फोन पर दस लाख की मांगी रंगदारी
विज्ञापन

सलेमपुर। घर से दुकान के लिए निकले दुकानदार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सामने से हवाई फायरिंग की। घटना मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे सलेमपुर मैरवा मार्ग पर रौनीगंगा चौक गांव के समीप की बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि फायरिंग के बाद बदमाशों ने उसके मोबाइल पर फोन कर दस लाख की रंगदारी की मांग की। साथ ही धमकी दी कि अगर पैसा नहीं दिया जाता है, तो अगली बार गोली सीने में लगेगी। इस मामले की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

बनकटा थाना क्षेत्र के सिकटहा गांव निवासी अंकित मिश्रा एल्युमिनियम की दुकान चलाते हैं। इनकी दुकान नगर के हरैया मोड़ के पेट्रोल पंप के समीप स्थित है। मंगलवार की सुबह अंकित मिश्रा अपने घर से बुलेट गाड़ी लेकर अपनी दुकान के लिए निकले। सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर रौनीगंगा चक गांव के समीप सामने से दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग की। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि फायरिंग के बाद बाइक सवार बदमाशों ने उनके मोबाइल पर फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि पुलिस गोली चलने की घटना से इन्कार कर रही है। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। धमकी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed