फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire victim got help

अग्निपीड़ितों को दी गई राहत सामग्री

Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
fire victim got help
अग्निपीड़ितों को दी गई राहत सामग्री
विज्ञापन

देवरिया। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के अहिरौली गांव में शनिवार को अग्निपीड़ितों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से डिनर सेट, हाइजीन किट, त्रिपाल, बाल्टी, सोलर लैंप, मुहैया कराया। कहा कि पीड़ितों की मदद सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्रामीण महिलाओं से बातचीत करते हुए पूछा कि सभी ने टीका लगवा लिया होगा। अब वह अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना अपना पांव पसारने लगा हैं,ऐसे में सभी लोग साफ-सफाई पर जरूर ध्यान दें और लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने कहा कि जल्द ही सलेमपुर में एक बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही ने बताया कि 11 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें प्रत्येक परिवार को एक बाल्टी त्रिपाल, डिनर सेट, हाइजीन किट, सोलर लैंप दिया गया है। अन्य गांवों के पीड़ितों की ऐसे ही मदद की जाएगी। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के उपेंद्र यादव, आजीवन सदस्य हरिकेश चौहान, कृष्णानंद वर्मा, दीपू सैनी, इदरीस अंसारी, सोनू पांडेय, प्रधान सुभाष यादव, क्षेत्रीय लेखपाल एवं नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

अहिरौली के अग्निपीड़ित परिवारों से मिले विधायक
भटनी। क्षेत्र के अहिरौली गांव में आगलगी में दस परिवार प्रभावित हुए हैं। विधायक सुरेंद्र चौरसिया शनिवार को पहुंचे। उन्होंने गांव वालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के अहिरौली मल्लाह टोले में कई लोग बेघर हुए हैं। विधायक ने पीड़ित परिवारों की स्थिति जानी। भरोसा दिलाया कि वह गांव वालों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। विधायक ने डीएम, एडीएम व एसडीएम से वार्ता की तथा स्थानीय स्तर पर हल्का लेखपाल कानूनगो व तहसीलदार से भी नुकसान का उचित आकलन कर शासन को भेजने की बात कही। इस दौरान उपेंद्र तिवारी, रामेश्वर पांडेय, दीपक वर्मा, योगेश प्रजापति, अभय तिवारी सहित सभी अग्नि पीड़ित परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed