{"_id":"66218862ac7c0609ca054b56","slug":"fire-reached-to-villages-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-123647-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डंठल में लगी आग गांव तक पहुंंच गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डंठल में लगी आग गांव तक पहुंंच गई
Fri, 19 Apr 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
भभौली ओर सरयां गांव के करीब पहुंची आग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को डाला के सरेह में डंठल में लगी आग नदी पार कर भभौली और सरयां गांव के करीब पहुंच गई।
गांव की तरफ तेजी से बढ़ रही आग पर फायर ब्रिगेड और लोगों के प्रयास से काबू पाया गया। गांव पर खतरा देखकर प्रशासन और पुलिस भी सकते में आ गई। नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, कोतवाल रतन कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग करने लगे।
बृहस्पतिवार को दिन में एक बजे डाला गांव के सरेह में गेहूं के डंठल में आग लग गई। यह बथुआ नदी को पार कर सरया और भभौली के सरेह में पहुंच गई। पछुआ हवा से आग की लपट भभौली गांव की तरफ बढ़ने लगी। गांव की तरफ तेजी से बढ़ रही आग की लपटों को देखकर चीख-पुकार मच गई। रुद्रपुर मदनपुर मार्ग पर धुआं और धुंध से आवागमन ठप हो गया।
कई गांवों के लोग मिलकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस बाबत एसडीएम रत्नेश तिवारी ने कहा कि डंठल में आग लगाने वालों की छानबीन करने के निर्देश दिए गए हैं। आग से खेलने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।