फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire near rail line

Deoria News: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में लगी आग, गुजर गईं दो ट्रेनें

Fri, 01 Mar 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 01 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
fire near rail line
मजदूरों की मेहनत से बुझी आग
विज्ञापन


गौरी बाजार,देवरिया। देवरिया-गोरखपुर सीमा रेखा के समीप मझना नाला पुल के पार रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में शुक्रवार को आग लग गई। आग की लपटों के बीच से दो ट्रेनें भी गुजर गईं। गनीमत रही कि किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ।समीप में कार्य कर रहे मजदूरों ने की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
देवरिया-गोरखपुर रेलवे ट्रैक पर मझना नाले के समीप रेलवे लाइन किनारे घनी झाड़ियों में अचानक आग लग गई। पछुआ हवा के झोंके से आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें रेलवे लाइन की तरफ बढ़ने लगीं। यह देखकर ऑटोमेटिक सिग्नल तार लगाने के लिए नालियां खोद रहे मजदूरों के हाथ-पांव फूल गए। मजदूर आग बुझाने में जुट गए। झाड़ियों को उखाड़ कर आग पर पीटने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद जब आग बुझी तो मजदूरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस बीच बाघ एक्सप्रेस व नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस दो ट्रेनें इन लपटों को छूते हुए निकल गईं। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मानें तो आग झाड़ियों को जलाने के लिए ही लगाई थी। ताकि नालियाें की खोदाई आसानी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक गौरी बाजार रवि प्रकाश सिंह ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि इस तरह की कोई सूचना उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed