फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire breaks out in tea shop Rs one lakh including bike burnt

Deoria News: चाय की दुकान में लगी आग, बाइक समेत एक लाख का सामान जलकर खाक

Mon, 18 Dec 2023 05:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Dec 2023 05:32 PM IST
सार

भटनी के डेमुसा तिवारी टोला गांव निवासी मनोज गोंड गांव के चौराहे पर चाय व जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात दुकान बंद कर वह बगल में ही स्थित अपने घर में चले गए। सोमवार की भोर में दुकान से आग की लपट देख बदहवास मनोज शोर मचाने लगे।

विज्ञापन
Fire breaks out in tea shop Rs one lakh including bike burnt
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में डेमुसा गांव के तिवारी टोला चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग में बाइक समेत करीब एक लाख रुपये का समान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं गांव वालों ने राजस्व विभाग के जिम्मेदारों को भी इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


भटनी के डेमुसा तिवारी टोला गांव निवासी मनोज गोंड गांव के चौराहे पर चाय व जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात दुकान बंद कर वह बगल में ही स्थित अपने घर में चले गए। सोमवार की भोर में दुकान से आग की लपट देख बदहवास मनोज शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


शोर सुनकर ग्रामीण भी जुट गए। लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में एक बाइक, साइकिल व करीब एक लाख रुपये का समान जल गया। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग किसने और क्यों लगाई मनोज के लिए पहेली बनी हुई है। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed