फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR registered against five named individuals and 15 unidentified persons in connection with an assault.

Deoria News: मारपीट में पांच नामजद व 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 29 Jun 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five named individuals and 15 unidentified persons in connection with an assault.
भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद तथा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग अन्य साथियों के साथ पहुंचे और ललकारते हुए घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि धारदार हथियार और लाठी-डंडों से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति का कान फट गया, जबकि अन्य के सिर और नाक पर चोटें आईं तथा एक का दांत भी टूट गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय हमलावर जान-माल की धमकी भी देते गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed