{"_id":"6a610d993adfdf511504bf0e","slug":"fir-registered-against-five-including-the-husband-for-dowry-harassment-deoria-news-c-208-1-deo1022-187423-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर प्राथमिकी
Thu, 23 Jul 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के रजवल गांव की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को पति, सास-ससुर, देवर और ननद पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, शहनाज अंसारी की शादी करीब चार साल पहले रजवल निवासी मुजफ्फर आलम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मुजफ्फर आलम, ससुर मंसूर आलम, सास नूर निशा, देवर मुदस्सिर आलम तथा ननद निशा आमिनिन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता, मारपीट की जाती थी। जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।
सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद