फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR lodged against teacher who got job on fake documents

Deoria News: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी पाने वाले शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 03 Jan 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against teacher who got job on fake documents
बनकटा/ रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के परगसहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक राजेश कुमार शर्मा के शैक्षिक प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। इस मामले में बीईओ की तहरीर पर श्रीरामपुर थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीईओ संजीव सिंह द्वारा दिए गए तहरीर के मुताबिक एसटीएफ की जांच में परगसहा प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक राजेश कुमार शर्मा के दस्तावेज फर्जी मिले। इस मामले में विभागीय स्तर पर कराई गई जांच में भी आरोपी द्वारा प्रस्तुत किए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी एवं अमान्य पाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त शिक्षक की सेवा विभाग ने 19 नवंबर 2024 को समाप्त कर दी है। बीईओ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी फर्जी शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैन-आधार लिंक कराने के दौरान पकड़ में आया फर्जीवाड़ा : आरोपी फर्जी शिक्षक राजेश कुमार शर्मा दूसरे व्यक्ति के नाम पर नियुक्ति पाकर नौकरी कर रहा था। इसका पैनकार्ड और आधार कार्ड लिंक कराने पर सामने आया कि इसी नाम का एक शख्स सिद्धार्थनगर जिले में भी नौकरी कर रहा है।
एक नाम-पते के आधार पर दो लोगों के नौकरी की बात सामने आते ही विभाग ने जांच शुरू कर दी। दोनों शिक्षकों को अपने शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित हो कर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया।

बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर में तैनात शिक्षक अपने प्रमाणपत्रों के साथ जांच में उपस्थित हुए और सही पाए गए, जबकि बनकटा के परगसहा में तैनात शिक्षक के अभिलेख फर्जी पाए गए। एसटीएफ की जांच के बाद विभागीय जांच में भी फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर शिक्षक को सेवामुक्त कर दिया गया। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है और अब रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed