{"_id":"69f63d465eeda3ce320eaff6","slug":"fir-lodged-against-five-for-assault-in-land-dispute-deoria-news-c-208-1-deo1035-180889-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भूमि विवाद में मारपीट पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भूमि विवाद में मारपीट पांच पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 02 May 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 02 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। परासखाड़ गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परासखाड़ गांव के कृष्णा प्रताप राव ने तहरीर में कहाह ै कि पड़ोसी अरविंद और कुछ अन्य लोग सार्वजनिक मार्ग को जबरदस्ती मकान के नींव के बराबर पक्का निर्माण कर रहे थे। जलनिकास में अवरोध उत्पन्न हो रहा था।
आरोप है कि मना करने पर वह लोग नहीं माने। अंत में उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देने पर लेखपाल व कानून-गो ने अतिक्रमण को रुकवा दिया। इससे नाराज होकर 28 अप्रैल की शाम आरोपी गोल बंद होकर दरवाजे पर आ गए और गाली देने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने अरविंद, नन्हे, प्रतीक, प्रिंस तथा मनी पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।