{"_id":"6a5e7ba9d34f605098045e7b","slug":"fir-filed-on-four-counts-of-logging-deoria-news-c-208-1-deo1022-187292-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लकड़ी लूट के चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लकड़ी लूट के चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। क्षेत्र के सल्लहपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी लूटने के मामले में पुलिस ने सोमवार की रात चार आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है और कुछ संदिग्ध सहयोगियों से पूछताछ भी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर निवासी प्लाई व्यवसायी विमल अग्रवाल ने शिकायत में बताया कि उन्होंने देवरिया के मईल क्षेत्र के एक किसान से करीब 56 क्विंंटल यूकेलिप्टस की लकड़ी 54 हजार रुपये में खरीदी थी।
शनिवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी को गोपालगंज जिले के विजयीपुर स्थित अपने गोदाम ले जा रहा था। देर रात भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर गांव के पास बिहार सीमा पर बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक लिया। विरोध करने पर चालक रामसूरत यादव की पिटाई कर दी और लकड़ी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार रात सल्लहपुर निवासी संजय यादव, शिव यादव, विकास यादव और फतेहपुर निवासी श्रीराम यादव के खिलाफ लूट, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।