फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR filed for murder

Deoria News: हत्या के आरोप की दी तहरीर, पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस

Sun, 19 Nov 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
FIR filed for murder
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव निवासी शोएब अंसारी ने लार पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। तहरीर में कहा है कि मैं व मेरे पिता जैनुद्दीन (50) गांव में ही एक व्यक्ति के घर दावत खाने गए थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

बातचीत के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट के दौरान मेरे पिता को गंभीर चोट आई और हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उन्हें सीएचसी लार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना में शामिल हमलावरों के खिलाफ लार पुलिस केस दर्ज करने के बजाए पीड़ित को घुमा रही है, जबकि पीड़ित शोएब ने हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed