फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR against four people including son for taking away jewellery

Deoria News: जेवरात ले जाने के मामले में बेटे समेत चार पर प्राथमिकी

Mon, 02 Feb 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
FIR against four people including son for taking away jewellery
रामपुर कारखाना। मोमोज खिलाने के नाम पर तीन युवकों ने किशोर से घर की अलमारी में रखा पूरा जेवर धीरे-धीरे उससे ले लिए। रविवार को आलमारी खोलने पर जेवर गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। मामले में रामपुर कारखाना पुलिस ने पुजारी पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव निवासी विमलेश मिश्र पुत्र रामायण मिश्र वाराणसी में एक मंदिर के पुजारी हैं। उनका नाबालिग बेटा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता है।
विज्ञापन

पुजारी विमलेश के आरोप के मुताबिक उनके बेटे को मोमोज खाने की आदत है। इसका फायदा उठाते हुए देवरिया कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने किशोर को अपने बहकावे में ले लिया। युवकों के बहकावे में आकर किशोर घर की अलमारी से जेवर लाकर उन्हें देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में दी शिकायत में पिता का आरोप है कि किशोर ने उनका और उनकी बहन का घर में रखा जेवरात लाकर तीनों युवकों को दे दिया। रविवार को उनकी बहन अपना जेवरात मांगने के लिए आई। अलमारी खोला तो जेवरात गायब थे। किशोर ने पूछताछ में बताया कि वह मोमोज खाने के लिए जेवरात डुमरी चौराहे के दुकानदारों को दे दिया है।
देर शाम किशोर के पिता थाने पहुंचे और अपने नाबालिक पुत्र और तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। आरोप है कि जेवर कस्बा रामपुर कारखाना के रहने वाले दीपक कुमार पुत्र उमेश, राकेश पुत्र विल्लू प्रसाद, पिंटू पुत्र राजवीर के प्रभाव में आकर और पैसे के लालच में दे दिया।

छानबीन के बाद पुलिस ने किशोर और उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 305 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed