{"_id":"65c28b89f14e01fe6f06b3e6","slug":"fighting-in-sabhasad-and-nagar-panchayat-workers-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-118871-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सभासद और नगर पंचायत कर्मियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सभासद और नगर पंचायत कर्मियों में मारपीट
Wed, 07 Feb 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
-बरियारपुर नगर पंचायत का मामला, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। स्ट्रीट लाइट वितरण को लेकर मंगलवार को सभासद और नगर पंचायत कर्मियों में मारपीट और धक्का-मुक्की हुई। लोगों के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत पर पुलिस प्रकरण की जांच करने में जुटी है। वहीं, मारपीट व धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल हो रहा है।
बरियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट लगाने के लिए आई है। इसकी जानकारी होने पर सभासद अपने वार्ड में लाइट लगाने के प्रयास में लगे हैं। मंगलवार को लाइट वितरण के दौरान एक सभासद और नगर पंचायत के एक कर्मी में मामूली बात को लेकर तीखी झड़प हो गई। कुछ देर बाद दोनों ओर से लोग लामबंद होकर धक्का- मुक्की करने लगे। दोनों पक्षों में मारपीट भी होने की बात कही जा रही है।
घटना स्थल पर मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देखकर हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया तो उन्होंने एक-दूसरे पर मारपीट आदि का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर नगर पंचायत कर्मियों और सभासद में धक्का-मुक्की हुई थी। शिकायत मिलने पर घटना की जांच की जा रही है। नगर पंचायत बरियारपुर ईओ अमिताभ मणि ने बताया कि सभासद और कर्मचारियों से स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर धक्का-मुक्की और झड़प की जानकारी होने पर दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत करा दिया गया।