{"_id":"6226402b9938b82c4a04fd23","slug":"fighting-in-old-enmity-seven-injured-salempur-news-gkp429217286","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में मारपीट, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में मारपीट, सात घायल
लार। पुरानी रंजिश में चौमुखा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी लार में उपचार कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, चौमुखा गांव के राजाराम वर्मा और अलोक सिंह के बीच वर्षों से रंजिश है। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। मारपीट हो गई। लाठी-डंडे से भी मारपीट की गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट में एक पक्ष के राजाराम वर्मा, प्रेम वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, दूसरे पक्ष के अलोक सिंह, अर्जुन सिंह, तेज बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों का उपचार कराया। प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि सात लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।