{"_id":"6652582cfa03f87f6d00a918","slug":"fighting-in-2-groups-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-126500-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवकों के दो गुटों में मारपीट, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवकों के दो गुटों में मारपीट, थाने में दी तहरीर
Sun, 26 May 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के हतवा पुराना वार्ड में पुरानी रंजिश को लेकर युवकों के दो गुटों में शुक्रवार की रात मारपीट हो गईं। सूचना पर मारपीट में उनके परिजन भी शामिल हो गए। इसमें करीब दस युवकों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। शनिवार को दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
भटनी नगर के हतवा पुराना वार्ड में एक माह पूर्व युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी से दोनों ओर से गोलबंदी चल रही थी। आरोप है कि एक पक्ष ने शुक्रवार को मारपीट करने के लिए कुछ युवकों को गोरखपुर से बुलाया था। बाहर से आए युवक रात को मारपीट कर गोरखपुर भागने की फिराक में थे। तभी स्थानीय युवकों ने गोलबंद होकर उन्हें घेर कर पीट दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के परिजन भी आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, इसमें करीब दस युवकों के घायल होने की सूचना मिल रही है।
शिकायत पर पहुंची पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। जांच की जा रही है।