{"_id":"65559ad65e5f1bd8f109e923","slug":"fight-over-old-rivalry-in-deoria-uttar-pradesh-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग
Thu, 16 Nov 2023 10:00 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:00 AM IST
सार
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पीएन तिवारी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और हवाई फायरिंग हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
देवरिया जिले में भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार तड़के दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराया जा रहा है। आरोप है कि मारपीट के दौरान किसी ने दहशत को चार राउंड हवाई फायरिंग किया। शिकायत पर पहुंची पुलिस पक्ष को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
इसी दौरान नगर स्थित पुल के पास दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें गिरीश चंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज देवरिया स्थित अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि मारपीट के दौरान किसी ने दहशत फैलाने को चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंची एक पक्ष को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पीएन तिवारी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और हवाई फायरिंग हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी चंद्रबोस दीक्षित और गिरीश चंद दीक्षित के परिवार के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है। गिरीश चंद्र परिवार के साथ देवरिया रहते है। दीपावली और खेत की बुआई को लेकर वह घर आये थे। बुधवार शाम किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। बृहस्पतिवार सुबह गिरीश चंद देवरिया जाने को ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन जा रहे थे।