फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight over old rivalry, FIR lodged against eight

Deoria News: पुरानी रंजिश में मारपीट, आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 16 Apr 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fight over old rivalry, FIR lodged against eight
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया करकटही और मठिया पठान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाएं अलग-अलग गांव की है। पुलिस ने दोनों मामलों में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के परसिया करकटही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने बद्रीनाथ चौरसिया और उनकी पत्नी की पिटाई कर दी। पुलिस ने बेटे राकेश कुमार चौरसिया की तहरीर पर गांव निवासी रितिकेश चौरसिया, हरिकेश चौरसिया पुत्रगण सुनील चौरसिया, शिवकुमार, सुनील पुत्रगण कल्पनाथ के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी तरह मठिया पठान गांव निवासी नासिर खान को पुरानी रंजिश में सलेमपुर से घर लौटते समय पड़ोसियों ने रास्ते में घेरकर मारा-पीटा।
पुलिस ने नासिर की तहरीर पर मठिया पठान निवासी अहमद राजा उर्फ भोला, मासूम, शाहिल उर्फ राजा भईया और मेराज अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

ने बताया कि दोनों अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed