{"_id":"6272c20e06d37708b872080c","slug":"fawn-came-towards-village-deoria-news-gkp4357118107","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटक कर गांव में पहुंचा हिरण का बच्चा, महिलाओं ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटक कर गांव में पहुंचा हिरण का बच्चा, महिलाओं ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटक कर गांव में पहुंचा हिरण का बच्चा, महिलाओं ने बचाया
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के सेमरी नहर के पास बुधवार को हिरण का बच्चा भटक पहुंच गया। उसे कुत्ते नोंच रहे थे। आसपास की कुछ महिलाओं ने कुत्तों को भगाकर हिरण के बच्चे की जान बचाई। ग्रामीणों ने पथरदेवा पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी, डाक्टर ने इलाज किया।
खनुवा नदी के किनारे जंगल की तरफ से हिरण का बच्चा सेमरी गांव की तरफ आ गया था। नहर के पास कुत्तों ने घेर हमला बोल दिया। इसी दौरान रमेश शाह की पत्नी रुमाली देवी ने देख लिया और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर कुछ और महिलाएं और बच्चियाें ने कुत्तों को खदेड़ कर हिरण के बच्चे को बचा लिया। रमेश शाह ने डॉक्टरों को फोन किया। पशु चिकित्सा अधिकारी राजीव प्रजापति ने बताया कि करीब एक साल का बच्चा है। उसका इलाज किया जा रहा है। स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।