फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Father's meaning got up even before the daughter's hand turned yellow

बेटी के हाथ पीला करने से पहले ही उठ गई पिता की अर्थी

Tue, 22 Mar 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Father's meaning got up even before the daughter's hand turned yellow
बेटी के हाथ पीला करने से पहले ही उठ गई पिता की अर्थी
विज्ञापन

रुद्रपुर। सोमवार की रात डाला गांव के रहने वाले बाइक मैकेनिक की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस हत्यारोपित का सुराग लगा रही है। हत्या के पीछे पट्टीदारी में रंजिश की आशंका को लेकर कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस मोबाइल सर्विलांस के जरिए हत्यारोपितों का पता लगाने में जुटी है।
घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की रात 11 बजे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मामले के पर्दाफाश और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है। डाला गांव के रहने वाले दिनेश प्रसाद बाइक मकैनिक थे। वह रोज रुद्रपुर से देर शाम घर के लिए बाइक से निकलते थे। सोमवार की रात सेमरौना पुल से डाला रोड़ पर घात लगाकर बैठे हमलावर ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से घटना स्थल पर ही दिनेश की मौत हो गई। मृतक के बेटे विशाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मैकेनिक की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा है। पत्नी जसवंती देवी का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिवार का एक मात्र कमाने वाले सदस्य दिनेश के ऊपर तीन बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी थी। एक बेटे और बेटी की शादी करनी थी। वह बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। बेटी का हाथ पीला होने के पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। पिता की मौत पर बेटी बेवी दहाड़े मारकर रो रही है। बड़े बेटे विजय की शादी हो चुकी है। वह बंगलौर में पेंट-पॉलिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की टीम लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सविलांस के जरिए आरोपित का सुराग लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed