फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Father injured in accident on son's haldi day dies during treatment

Deoria News: बेटे की हल्दी के दिन हादसे में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत

Sun, 01 Mar 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Father injured in accident on son's haldi day dies during treatment
तरकुलवा। 24 फरवरी को बेटे की हल्दी के दिन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बाइक से पथरदेवा बाजार में शादी के लिए डाल खरीदने गए थे। शनिवार को मौत की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी दु:खी हो गए।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत तरकुलवा के वार्ड नंबर-एक आंबेडकर नगर उर्फ बसंतपुर धूसी निवासी सुरेंद्र प्रसाद के बेटे विशाल की 25 फरवरी को बरात जानी थी। दोपहर में पिता सुरेंद्र शादी के लिए डाल और कुछ अन्य जरूरी सामान लेने बाइक से पथरदेवा बाजार जा रहे थे। अभी वे हनुमानगंज चौराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इधर जैसे-तैसे बरात गई और बेटे का विवाह संपन्न हुआ। इलाज के दौरान चौथे दिन शनिवार सुबह में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही शादी के घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed