{"_id":"63179404222f7f4bae1395b3","slug":"father-died-in-accident-son-by-current-deoria-news-gkp449626113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: पिता की दुर्घटना में और बेटे की करंट से मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: पिता की दुर्घटना में और बेटे की करंट से मौत, गांव में छाया मातम
Wed, 07 Sep 2022 10:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:30 AM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही कसया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। तरकुलवा एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सुरेश का शव सड़क पर मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्र की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पिता सड़क दुर्घटना में तो बेटे की करंट लगने से मौत हुई है। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के सुरेश दुबे (57) पुत्र बलभद्र दुबे सोमवार की रात में खेत देख कर साइकिल से घर आ रहे थे। उसी समय गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने कसया-देवरिया मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पर ही गिरे हुए थे।
मंगलवार की भोर में टहलने वाले लोगों ने देखा कि सड़क पर एक शव पड़ा है। यह खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने मृतक की पहचान सुरेश दुबे के रूप में की। सूचना मिलते ही तरकुलवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
वहीं, मृतक सुरेश के छोटे बेटे नितेश दुबे (20) कुशीनगर जिले के कसया में कपड़े की दुकान पर रहते थे। रोज की तरह सोमवार को दुकान पर काम कर रहे थे। उसी दौरान जेनरेटर से बिजली उतर आई। जेनरेटर बंद करने नितेश पहुंचे तो करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।