फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   father daughter fell down from roof father died

Deoria News: बेटी के साथ छत से गिरे पिता की मौत, बच्ची बची

Sat, 25 May 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
father daughter fell down from roof father died
मृतक मनीष जायसवाल की फाइल फोटो
फोटो समाचार......
विज्ञापन


मंगलवार को बेटी के साथ छत से गिरकर घायल हुए थे मनीष
मौत की सूचना के बाद परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। बेटी के साथ छत से गिरकर घायल पिता की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह मंगलवार को छत से गिरकर घायल हो गए थे।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ के रहने वाले मनीष जायसवाल (36) पुत्र नागेश्वर दुकानदार थे। मंगलवार की शाम को वह अपनी ढाई वर्षीय बेटी को छत पर खेला रहे थे कि अनियंत्रित होने से वह बच्ची के साथ नीचे गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरने के दौरान उन्होंने बच्ची को सीने से चिपका लिया था और उसे बचा लिया था। बच्ची को हल्की खरोंच आई थी।
विज्ञापन

परिजन मनीष को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर पहुंचे, जहां से एक दिन बाद घर लेकर चले आए। बृहस्पतिवार की शाम को मनीष की तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर देवरिया शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी जानकी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की तीन बेटियां रिया (8), लाली ढाई वर्ष, मिट्ठी एक वर्ष एवं बेटा रिधांश (9) हैं।


फोटो
खुद की परवाह छोड़ साथ गिरी बेटी को पिता ने बचाया
अपनी मासूम बेटी लाली के साथ खेल रहे पिता ने खुद की परवाह छोड़ उसे बचा लिया। मनीष मंगलवार की शाम मासूम बेटी लाली के साथ छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह बेटी के साथ छत से गिर पड़े। आसपास के लोगों का कहना था कि गिरने के दौरान भी मनीष ने बेटी को अपने सीने से लगाए रखा। इसके चलते मासूम को बस खरोंच आई। अब वह ठीक है और इलाज के बाद घर वापस आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed