फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fatehpur mass murder tableau decorated in Durga pandal

Deoria News: दुर्गा पंडाल में सजाई फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड की झांकी

Tue, 24 Oct 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur mass murder tableau decorated in Durga pandal
रुद्रपुर के पूराना चौक पर फतेहपुर में सामुहिक हत्याकांड को लेकर सजायी गई झांकीफोटो- संवाद
-झांकी बनाकर दोनों परिवार के लोगों को दी श्रद्धांजलि, अचानक भयानक दल ने पूरे चौक पर सजाया पंडाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सम सामयिक घटनाओं को लेकर झांकी बनाने को मशहूर अचानक भयानक दल पुराना चौक इस बार फतेहपुर कांड को लेकर चर्चा में है। दुर्गा पंडाल में आयोजकों ने फतेहपुर के लेड़हा में जमीन विवाद में हुए छह हत्याकांड की झांकी सजाई है। पंडाल में दोनों परिवार के लोगों की मूर्तियां लगाकर श्रद्धांजलि दी है। जिसे देखने को पंडाल में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

दो अक्तूबर को फतेहपुर के लेड़हा टोले पर जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद प्रतिशोध में भीड़ ने सत्यप्रकाश दूबे सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। घटना की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। नवरात्र में सोमवार को अचानक भयानक दल ने फतेहपुर कांड को लेकर झांकी लगाई है। जमीन में मारे गए एक पक्ष के प्रेम यादव और दूसरे तरफ के सत्यप्रकाश दूबे, किरन, सलोनी, नंदनी और दीपेश उर्फ गांधी की खून से लथपथ मूर्तियां लेटी हैं और बगल में दोनों पक्ष के परिजनों की प्रतिमाएं खड़ी हैं। पंडाल के एक हिस्से में घटना में मृत सत्यप्रकाश दूबे के घायल बेटे अनमोल की भी प्रतिमा है। जिसके सिर में पट्टी लगाकर बैठाया गया है। घटना का मार्मिक दृश्य देख लोग नियति को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed