फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers upset due to Yogi-Modi's bulls: Rajbhar

योगी-मोदी के सांड़ों से किसान परेशान : राजभर

Tue, 01 Mar 2022 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to Yogi-Modi's bulls: Rajbhar
चीनी मिल ग्राउंड पर मंगलवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने चुनावी जनसभा को स? - फोटो : DEORIA
योगी-मोदी के सांड़ों से किसान परेशान : राजभर
विज्ञापन

देवरिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने चुनावी जनसभा में किसानों के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। कहा कि योगी-मोदी के सांड़ों से यूपी के किसान परेशान हैं। प्रदेश के गोशालाओं में भूसा, खली, चारा, पानी नहीं है। रात में किसानों की फसल चरने के लिए गोशाला वाले सांड़ों को खोल देते हैं।
ओमप्रकाश राजभर रविवार को चीनी मिल ग्राउंड पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भीड़ देखकर उत्साहित राजभर, भाजपा पर जमकर तंज कसे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़ा झूठ बोलते हैं। पीएम मोदी दुनिया के सबसे बड़े झूठे व्यक्ति हैं। उन्होंने अच्छे दिन लाने का सपना दिखाकर किसानों और आम जनता के साथ धोखा किया गया। मोदी के राज में 400 का सिलिंडर एक हजार, सरसों का तेल 200 रुपये प्रति लीटर हो गया। उन्होंने कहा कि सपा के साथ गठबंधन कर प्रण लिया है कि गुजरातियों को वापस गुजरात भेजना है।
विज्ञापन

कहा कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा की बात कहने वालों ने देश के हवाई जहाज, बंदरगाह, रेलवे प्लेटफार्म, ट्रेन को बेच दिया। जनता को पांच किलो अनाज देकर सोच रहे कि सभी खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसे। कहा कि 16 पेपर लीक कराने वाले बाबाजी के राज में बीएड, टेट वाले बेरोजगार घूम रहे हैं। पुलिस व पीएससी की भर्तियां बंद कर दी गईं। शिक्षामित्र, अनुदेशकों को अब तक नियमित नहीं किया गया। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो घरेलू बिजली बिल माफ होगा। शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी, पुलिस भर्ती में शारीरिक दक्षता के आधार पर नौकरी, गरीबों के इलाज के लिए नि:शुल्क चिकित्सा, महिलाओं को 18 हजार रुपये वार्षिक पेंशन देने के साथ ही एक समान शिक्षा नीति, अनिवार्य एवं फ्री शिक्षा की नीति अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को राष्ट्रवादी जनवादी पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान, आरएस कुशवाहा ने भी संबोधित किया। संचालन सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने किया। इस दौरान देवरिया सदर के प्रत्याशी अजय कुमार सिंह पिंटू, रामपुर कारखाना से उम्मीदवार गजाला लारी, सलेमपुर से सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी मनबोध प्रसाद, एमएलसी रामसुंदर दास निषाद, बालेश्वर यादव, रामप्रवेश यादव, नेहा यादव, अशोक यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed