{"_id":"5e7f689e8ebc3e76d21689ac","slug":"farmers-in-worry-how-wheat-crop-will-be-cut-deoria-news-gkp3462282153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता में किसान, कैसे कटेगी गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंता में किसान, कैसे कटेगी गेहूं की फसल
विज्ञापन
मजदूर नहीं मिलने पर खेत में काम करता किसान।
- फोटो : DEORIA
चिंता में किसान, कैसे कटेगी गेहूं की फसल
रुद्रपुर (बस्ती)। पहले बेमौसम बरसात और ओला गिरने से फसलों के नुकसान से परेशान किसान अब खेत में बची फसल की कटाई को लेकर चिंता में हैं। कोरोना संक्रमण से लॉकडाउन की स्थिति में पक कर तैयार फसल कट नहीं पा रही है। क्षेत्र में कंबाइन चलाने वालों के कमी से मशीन लोगों के दरवाजे पर खड़ी है। एक सप्ताह में गेहूं की फसल नहीं कटी तो खेत में झड़ने की नौबत आ जाएगी। ऐसे में किसानों को फसल की बर्बादी की चिंता सता रही है।
तहसील क्षेत्र में करीब दो हजार हेक्टेयर भूभाग पर गेहूं की फसल बोई गई है। अधिकांश भूभाग पर फसल पक कर तैयार हो चुकी है। पूरी फसल एक सप्ताह में कटने लायक हो जाएगी। कोरोना संकट के चलते कंबाइन मालिक दूसरे प्रांत से आने वाले ड्राइवर और फोर मैन नहीं बुला पाए हैं। जिले में कबांइन चलाने के लिए पंजाब और हरियाणा से हर साल ड्राइवर बुलाए जाते हैं। देश में लॉक डाउन के कारण आवागमन का साधन बंद है। इसलिए कंबाइन चालाने वाले नहीं आ रहे। ऐसे में किसानों को गेहूं की फसल की पूरी बर्बादी साफ दिख रही है। लॉक डाउन में हाथ से गेहूं की फसल काटने को मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं। मजदूर नही मिलने से सरसों, मटर आदि की फसलें खेत में बर्बाद हो रही हैं। सेमरौना के किसान छेदी यादव, सुबाष यादव ने कहा कि बारिश और ओला गिरने से गेहूं की पैदावार वैसे ही कम होने वाली है। उपर से कोरोना का कहर फसल पर भी टूट रहा है। हाथ से काटने वाली फसल को भी काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। प्रदीप यादव ने कहा कि खेत में लगाई गई हरी सब्जिया भी बर्बाद हो रहीं। मजदूर नहीं मिलने से फसल की निराई गुणाई और सिचाईं नहीं हो पा रही।
पंजाब से बुलाए जाएंगे कंबाइन चालक : राज्यमंत्री
रुद्रपुर। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि गेहूं की फसल को काटने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब से चालक बुलाए जा रहे हैं। उन्होंने डीएम और कृषि निदेशक से वाहन परमिट बनाने के लिए बात की। कहा कि क्षेत्र के किसान जिला उपकृषि निदेशक से मिलकर वाहन पास बनवा लें। कंबाइन चालकों को बुलाने के लिए आसानी से वाहन पास बन रहा है। इसके लिए कृषि विभाग के उप निदेशक को निर्देश दिया गया है।