{"_id":"617ae5463a7ce4581b58fdac","slug":"farmer-fair-in-gauribazar-deoria-news-gkp414588630","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार प्रयासरत: डॉ. रमापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार प्रयासरत: डॉ. रमापति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार प्रयासरत: डॉ. रमापति
गौरीबाजार ब्लॉक में आयोजित हुआ किसान मेला, प्रदर्शनी भी
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को गौरीबाजार विकासखंड परिसर में किसान मेला प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले में आए दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद ने किया। सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति सचेत है। किसानों में समृद्धि एवं खुशहाली लाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की सरकार कृषि यंत्रों खाद बीज पर सब्सिडी देने के साथ कृषक दुर्घटना योजना किसानों को राहत देने का कार्य कर रही है। उप कृषि निदेशक डॉ आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि किसान आधुनिक कृषि को बढ़ावा देकर कृषि लागत कम कर सकते हैं। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। बीडीओ ज्ञान प्रकाश ने कहा कि मेले में आए किसान यहां आयोजित किसान मेले तथा प्रदर्शनी का लाभ उठाकर अपनी खेती में क्रांतिकारी परिवर्तन कर सकते हैं। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन कुमार ओझा, एडीओ पंचायत अंबिका प्रसाद, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सैनी,जगन्नाथ लाल श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, जटाशंकर राय, प्रिंस मोदनवाल आदि मौजूद रहे।