{"_id":"61f0368e11e13f40952041bd","slug":"farmer-died-in-rampage-deoria-news-gkp424912743","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिटहां गांव में मारपीट में किसान की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिटहां गांव में मारपीट में किसान की मौत, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटहां गांव में मारपीट में किसान की मौत, कोहराम
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के भिटहां गांव में मंगलवार की दोपहर में रास्ते के विवाद में रामविलास और चंद्रदेव के परिवार के बीच मारपीट हो गई। किसान रामविलास (55) को गंभीर चोटें आईं। पीएचसी महेन के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
मंगलवार को भिटहां निवासी चंद्रदेव गांव के रास्ते से सटाकर दीवार बना रहे थे। रामविलास ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में गंभीर चोट लगने से रामविलास जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मदनपुर बीबी राजभर, सीओ रुद्रपुर जिलाजित भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।