फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Faisal Academy Gauri Bazar defeated Majhauliraj team by six wickets

Deoria News: फैसल एकेडमी गौरी बाजार ने मझौलीराज टीम को छह विकेट से दी शिकस्त

Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Faisal Academy Gauri Bazar defeated Majhauliraj team by six wickets
देवरिया क्रिकेट लीग के चौथे चरण की हुई शुरुआत, आकाश यादव बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से पुन: देवरिया क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई। इसमें फैसल एकेडमी गौरी बाजार ने लायंस डेन एकेडमी मझौलीराज को छह विकेट से शिकस्त देकर अंकों में बढ़त बनाई। आलराउंडर प्रदर्शन कर जीत में अहम योगदान देने वाले आकाश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में लायंस डेन क्रिकेट एकेडमी मझौलीराज के कप्तान उत्सव पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर में लायंस डेन एकेडमी ने 31.5 ओवर में 172 रन बनाकर सिमट गई। इसमें अमित वत्स ने 80 गेंद पर 12 चौकों की मदद 72 रन, ओमजी मिश्रा ने 30 तथा उत्सव पांडेय ने 27 रन का योगदान किया। विपक्षी टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश यादव ने सात ओवर 16 रन देकर चार विकेट, रितेश ने छह ओवर 10 रन देकर तीन तथा शिवा सिंह एवं अमन ने क्रमश: एक-एक विकेट प्राप्त किया। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैसल एकेडमी गौरी बाजार की टीम ने 24 वें ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर लिया। आकाश यादव ने 43 गेंद पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 55 रन, शिवा सिंह ने 35 गेंद पर 10 चौके और एक छक्के से 53, तथा पीयूष पांडेय ने 18 रन का योगदान किया। मझौलीराज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रितिक ने दो विकेट तथा अंश एवं आदर्श ने क्रमश: एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले फैसल एकेडमी गौरी बाजार के आकाश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्टेडियम में हैंडबॉल के प्रशिक्षक अमित कुमार पांडेय ने उन्हें यह पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed