{"_id":"5e14c0e78ebc3e87a91f4716","slug":"facebook-id-hack-20-thousand-cheats-salempur-news-gkp336326931","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक आईडी हैक कर मैसेंजर से मंगा लिया 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक आईडी हैक कर मैसेंजर से मंगा लिया 20 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक आईडी हैककर 20 हजार की ठगी
दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल के खाते में गई है रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। लाख जागरूकता अभियान चलाएं जाने के बावजूद लोग आएं दिन साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। इसकी ताजी बानगी थाने पर मंगलवार को देखने को मिली। जालसाजों ने खोरीबारी निवासी एक शख्स का फेसबुक हैककर उनके संबंधी से 20 हजार रुपये ले लिया। रकम भेजने के बाद जब संबंधी ने फोन से खोरीबारी गांव में पड़ताल की तो उसे ठगी का एहसास हुआ। जांच में जालसाज ने 20 हजार की रकम दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल के अकाउंट में मंगवाया है। भटनी थानाक्षेत्र के खोरीबारी गांव निवासी मुन्ना राय भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। सोमवार को साइबर अपराधियों ने उनका फेसबुक हैंककर मैंसेंजर से उनके गांव के रहने वाले चंदन राय से इमरजेंसी के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग लिया। चंदन राय दिल्ली में रहते हैं। गांव के छोटे भाई की तबियत खराब की बात सुनकर वे तुरंत जालसाजों के बताएं खाते में 20 हजार रुपये भेज दिए। रकम भेजने के बाद वे अपने घर मुन्ना राय की तबियत खराब होने की बात बताई। जिस पर उनके परिजनों ने मुन्ना को ठीक-ठाक बताया। तब उनको अपनी ठगी का एहसास हुआ। खोरीबारी निवासी मुन्ना ने भटनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली से रकम खाते में भेजी गई है, इसलिए केस वहीं दर्ज होगा।