फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   face book id of sub inspector hacked, fraudulent demands money

दरोगा की फेसबुक आईडी हैक, जालसाज ने मांगे रुपये

Sun, 04 Jul 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
face book id of sub inspector hacked, fraudulent demands money
दरोगा की फेसबुक आईडी हैक, जालसाज ने मांगे रुपये
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। जालसाज ने दरोगा की फेसबुक आईडी को हैक कर लोगों से रुपए मांगने लगा। एक ग्राम प्रधान ने जालसाज की बात रिकॉर्ड कर दरोगा को सुनाया। दरोगा रामपुर कारखाना थाने में तैनात हैं।

स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक के ग्राम प्रधान राकेश कुमार पासवान के पास शनिवार की शाम एक नंबर से मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको रामपुर कारखाना थाने में तैनात दरोगा मानसिंह बताया। उसने ग्राम प्रधान से अपना गूगल पे नंबर या पेटीएम नंबर देने को कहा। उसने प्रधान को झांसे में लेने के लिए 25 हजार रुपये भेजने और उसे निकालकर दरोगा को देने की बात कही। जालसाज की बातों में आकर ग्राम प्रधान ने अपने भाई का गूगल पे नंबर दे दिया। रविवार की सुबह एक बार फिर उसी नंबर से ग्राम प्रधान को फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि खाते में 10 हजार रुपये होंगे, तभी वह 25 हजार भेज पाएगा। इस पर ग्राम प्रधान को आशंका हो गई। ग्राम प्रधान ने कहा कि वह दरोगा को जानते हैं और थाने पर आकर उनसे मिलकर दूसरा नंबर दे रहे हैं। इस पर जालसाज ने फोन काट दिया। ग्राम प्रधान थाने पहुंचे लेकिन दरोगा मानसिंह ड्यूटी में गोरखपुर थे। पुलिसकर्मियों से नंबर लेकर उन्होंने दरोगा को फोन किया और पूरी बात बताई। एसआई मानसिंह में ग्राम प्रधान को बताया कि उनकी फेसबुक आईडी हैक कर कोई जालसाज रुपये मांग रहा है। उन्होंने अपने फेसबुक और सभी व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी भी व्यक्ति को उनके नाम पर रुपये न देने को कहा है। इसके बाद ग्राम प्रधान ने राहत की सांस ली। क्योंकि वह रविवार को गांव के एक दूसरे व्यक्ति का नंबर देने जा रहे थे, जिसमें 50 हजार से अधिक रुपए थे। एसआई मान सिंह ने कहा कि उनकी फेसबुक आईडी हैक कर कोई जालसाज लोगों से रुपये मांग रहा है। साइबर सेल से शिकायत की गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed