फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eye examiner removed; process to terminate contract initiated.

Deoria News: नेत्र परीक्षक को हटाया, संविदा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू

Tue, 28 Jul 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Eye examiner removed; process to terminate contract initiated.
तरकुलवा। सीएचसी तरकुलवा में संविदा पर तैनात नेत्र परीक्षक मनोज मद्धेशिया को सीएचसी प्रभारी ने तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही, संविदा समाप्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई अमर उजाला के 27 जुलाई के अंक में प्रकाशित खबर ‘तरकुलवा सीएचसी के नेत्र परीक्षक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल’ को संज्ञान में लेकर की गई है। सीएचसी में संविदा पर नेत्र परीक्षक मनोज मद्धेशिया की तैनाती थी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अस्पताल में कुछ महिलाओं की आंख जांच कर रहे थे। जांच के दौरान वह एक महिला से चश्मा बनवाने के नाम पर 700 रुपये की मांग करते और 100 रुपये एडवांस लेते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. डीएन भारती ने बताया कि नेत्र परीक्षक मनोज मद्धेशिया को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed