फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Explosion in Tanker

वेल्डिंग करते समय टैंकर में धमाका, एक घायल

Fri, 27 Dec 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Explosion in Tanker
बैतालपुर इंडियन ऑयल डिपो - फोटो : DEORIA
वेल्डिंग करते समय टैंकर में धमाका, एक घायल
विज्ञापन

इंडियन ऑयल डिपो बैतालपुर के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बैतालपुर/देवरिया। इंडियन ऑयल डिपो के पास एक परिसर में वेल्डिंग करते समय टैंकर के एक चैंबर में तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संयोग ही रहा कि यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास एक टैंकर के एक चैंबर में तकनीकी खराबी आ गई थी। शुक्रवार की दोपहर इसे ठीक करने के लिए मैकेनिक वेल्डिंग कर रहा था। वेल्डिंग के दौरान चैंबर पर रॉड लगाते ही तेज धमाका हो गया। इसकी जद में आने से फैबिकेटर मैकेनिक राजकुमार झुलसते हुए दूर जा गिरा। धमाके की तेज आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग दौड़कर घटनास्थल की ओर पहुंचे। लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे मैकेनिक राजकुमार को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। राजकुमार बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस के डर से चालक मौके से टैंकर लेकर भाग गया। इस बाबत गौरीबाजार एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। टैंकर मौके पर नहीं मिला है। घायल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

हो सकता था बड़ा हादसा
बैतालपुर ऑयल डिपो का इलाका संवेदनशील है। यहां की गई छोटी से लापरवाही बड़ा रुख अख्तियार कर सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वेल्डिंग करते समय धमाका हो गया। यदि इसमें से निकली आग की चिंगारी डिपो के पेट्रोल टैंक के आसपास पहुंचती तो हालात बेकाबू सकती थी। यहां आग लगेगी को काफी दूर तक तबाही मच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed