{"_id":"65e21b820fddabfa8f04857b","slug":"ex-mla-ramchhabila-mishra-died-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-120482-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पूर्व विधायक रामछबीला मिश्र का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पूर्व विधायक रामछबीला मिश्र का निधन
Fri, 01 Mar 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया सदर के पूर्व विधायक रामछबीला मिश्र का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। वह काफी दिनों गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। वह समाजवादी विचारधारा के थे। अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलने पर सभी दलों के लोग उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायक रामछबीला मिश्र शहर के कतरारी वार्ड के मूल निवासी थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह के करीबी रहे। वर्ष 1989 से 1991 तक जनता दल से देवरिया सदर सीट से निर्वाचित हुए थे। बीआरडीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ के महामंत्री व गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री रहे। वह 1978 में जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे। शुक्रवार की शाम उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज देवरिया की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।